लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 राजनीति विज्ञान

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 राजनीति विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2795
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

तुलनात्मक सरकार और राजनीति : यू के, यू एस ए, स्विटजरलैण्ड, चीन

प्रश्न- प्रत्यक्ष लोकतन्त्र से आप क्या समझते हैं? स्विट्जरलैण्ड में प्रत्यक्ष लोकतन्त्र की सफलता के कारणों को इंगित कीजिए।

उत्तर -

प्रत्यक्ष लोकतन्त्र

प्रत्यक्ष लोकतंत्र, जिसे शुद्ध लोकतंत्र भी कहा जाता है अप्रत्यक्ष या प्रतिनिधि लोकतंत्र के विपरीत लोकतांत्रिक निर्णय लेने में नागरिकों की प्रत्यक्ष भागीदारी का रूप है। प्रत्यक्ष लोकतंत्र नागरिकों की एक सभा के माध्यम से संचालित हो सकते है।

स्विट्जरलैण्ड में प्रत्यक्ष प्रजातन्त्र की सफलता के कारण प्रत्यक्ष प्रजातन्त्र स्विस शासन व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण विशेषता है और इसकी सफलता का श्रेय इस देश की विशिष्ट परिस्थितियों को ही है। लार्ड ब्राइस का कहना है कि "कुछ ऐसी पद्धतियाँ होती हैं जो पौधों की भाँति केवल एक विशेष प्रकार की जलवायु में ही पलती हैं। स्विस प्रत्यक्ष प्रजातन्त्र की सफलता के निम्न कारण हैं-

1. भौगोलिक स्थिति - स्विट्जरलैण्ड की भौगोलिक स्थिति लगभग वैसी ही है जैसी प्राचीन काल के रोम और यूनान के नगर राज्यों की थी और यह प्रत्यक्ष प्रजातन्त्र की सफलता के लिए नितान्त अनुकूल है। स्विट्जरलैण्ड यूरोप में स्थित लगभग 50 लाख जनसंख्या का छोटा सा देश है। पर्वतों तथा अन्य प्राकृतिक बाधाओं से घिरा हुआ होने के कारण स्विस जनता सुरक्षा की भावना अनुभव करती है और लघु आकार तथा कम जनसंख्या के कारण स्विटजरलैण्ड में लोकनिर्णय और आरम्भक जैसी पद्धतियों का प्रयोग सफलतापूर्वक किया जा सकता है।

2. स्विस नागरिकों का चरित्र - स्विस नागरिकों का चरित्र ही वह तत्व है जिसने प्रजातन्त्र की सफलता में सर्वाधिक योग दिया है। ये लोग बड़े शान्तिप्रिय हैं और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करते हैं। इनमें सूझ-बूझ, विनम्रता तथा सहिष्णुता कूट-कूट कर भरी है। ये लोक राजनीति को एक गम्भीर विषय मानते हैं और बिना किसी आवेश तथा स्वार्थ के इसका संचालन करते हैं। सामान्यतया सभी पक्ष इस बात को स्वीकार करते हैं कि स्वतन्त्र विचार गम्भीर व्यावहारिक निर्णय, उदारवादी तथा भावना के प्रवाह में न बहने वाले जितने श्रेष्ठ-नागरिक स्विटजरलैण्ड में हैं उतने और किसी देश में मिलने दुर्लभ हैं।

3. तीव्र आर्थिक असमानता का अभाव - स्विट्जरलैण्ड में आर्थिक असमानता अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है और स्विट्जरलैण्ड के अधिकतर लोग निम्न मध्यम वर्ग के हैं। बेकारी तथा दरिद्रता की भीषण समस्याएँ यहाँ पर नहीं हैं और न ही जनता में आर्थिक स्थिति के प्रति असन्तोष और रोष है। इस आर्थिक पृष्ठभूमि ने प्रत्यक्ष प्रजातन्त्र को सफल बनाने में बहुत योग दिया है।

4. उग्र दलबन्दी का अभाव - स्विट्जरलैण्ड में राजनीतिक दल तो हैं, लेकिन दलबन्दी की भावना उग्र न होने के कारण स्विट्जरलैण्ड राजनीतिक दलों की सभी बुराइयों से अछूता है जो अन्य देशों में विद्यमान है। बहुदलीय और बहुल कार्यपालिका के कारण बहुत अधिक महत्वाकांक्षी व्यक्ति स्विस राजनीति में प्रवेश नहीं करते और स्विस राजनीति शान्त, स्वस्थ और भ्रष्टाचार रहित है।

5. राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की प्रबल भावना - स्विट्जरलैण्ड में जातिगत, भाषागत और धर्मगत विभिन्नताएँ हैं किन्तु श्रेष्ठ चरित्र और व्यावहारिकता के आधार पर इन विभिन्नताओं में सामंजस्य स्थापित कर लिया गया है और राष्ट्रीय एकता की भावना बहुत अधिक प्रबल हो गयी है जिससे वे राष्ट्रीय हित के प्रश्नों पर बहुत अधिक अच्छे रूप में सोचने की स्थिति में हैं। देशभक्ति की भावना की प्रबलता के कारण वे स्वयं के स्वार्थ की तुलना में देशहित को अधिक महत्व देते हैं।

6. स्थानीय स्वशासन की श्रेष्ठ व्यवस्था - स्थानीय स्वशासन प्रजातन्त्र का आधार है और स्विट्जरलैण्ड में स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था जितने अधिक श्रेष्ठ रूप में विद्यमान है उतनी अन्य देश में नहीं है। स्थानीय स्वशासन की इस व्यवस्था ने स्विस नागरिकों को सार्वजनिक कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया है और उनमें नागरिक दायित्व की भावना जागृत की है।

7. शिक्षा का व्यापक प्रचार - प्रत्यक्ष प्रजातन्त्र की सफलता का एक कारण यह है कि स्विट्जरलैण्ड की लगभग समस्त जनता शिक्षित है। स्विट्जरलैण्ड के सभी कैण्टनों में निःशुल्क और अनिवार्य प्रारम्भिक शिक्षा की व्यवस्था है।

8. स्वतन्त्र प्रेस - प्रजातन्त्र की सफलता के लिए स्वतन्त्र प्रेस नितान्त आवश्यक है और स्विट्जरलैण्ड में प्रेस स्वतन्त्र और निष्पक्ष है तथा इसने प्रजातन्त्र को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योग दिया है।

9. व्यावसायिक राजनीतिज्ञों का अभाव - स्विट्जरलैण्ड में ऐसे व्यावसायिक राजनीतिज्ञों का अभाव है जो राजनीति को व्यवसाय के रूप में अपनाते हैं और अपनी योग्यता के आधार पर जन भावनाओं को उत्तेजित करके या षडयन्त्रों के आधार पर अनुचित लाभ उठाने की चेष्टा में लिप्त रहते हैं। स्विट्जरलैण्ड में सामान्यतया व्यक्ति सामाजिक सेवा और प्रतिष्ठा के लिए राजनीति में प्रवेश करते हैं। उनकी छल-प्रपंचों से दूर रहने की प्रवृत्ति के कारण लोकनिर्णय और आरम्भक की व्यवस्था का दुरुपयोग नहीं हुआ है।

10. जनप्रभुता को बनाये रखने की तीव्र आकांक्षा - यदि स्विट्जरलैण्ड में आज भी जन- भावनाएँ, लोकनिर्णय और आरम्भक की व्यवस्था बनी हुई है तो इसका एक बहुत प्रमुख कारण जनता में इन्हें बनाये रखने की तीव्र आकांक्षा है। स्विस नागरिक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भाग लेते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- तुलनात्मक राजनीति का अध्ययन क्यों आवश्यक है? स्पष्ट कीजिए।
  2. प्रश्न- तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन क्षेत्र की विवेचना कीजिए।
  3. प्रश्न- तुलनात्मक राजनीति से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।
  4. प्रश्न- तुलनात्मक राजनीति और तुलनात्मक सरकार में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  5. प्रश्न- उदार लोकतन्त्र से आप क्या समझते हैं? इसकी विशेषताएँ लिखिए।
  6. प्रश्न- पूँजीवाद से आप क्या समझते हैं, इसके गुण-दोष क्या हैं?
  7. प्रश्न- समाजवादी राज्य क्या है, इसकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालिए।
  8. प्रश्न- समाजवाद की परिभाषा दीजिए। विवेचना कीजिए।
  9. प्रश्न- उपनिवेशवाद क्या है? इसकी विशेषताएँ बताइये।
  10. प्रश्न- विकासशील देशों में राज्य की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
  11. प्रश्न- रूढ़ियों से क्या अभिप्राय है? इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  12. प्रश्न- रूढ़ियों कानून से किस प्रकार भिन्न हैं? प्रमुख अभिसमयों का वर्णन कीजिए।
  13. प्रश्न- रूढ़ियों का पालन क्यों होता है? स्पष्ट कीजिये।
  14. प्रश्न- राजपद से आपका क्या अभिप्राय है? इसकी शक्तियों की विवेचना कीजिए।
  15. प्रश्न- राजा एवं राजपद अन्तर को स्पष्ट कीजिये।
  16. प्रश्न- मन्त्रिमण्डलात्मक प्रणाली का उद्भव एवं विकास का वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- मन्त्रिमंडल के संगठन एवं मंत्रिमण्डल व्यवस्था की विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
  18. प्रश्न- मन्त्रिमंडल के कार्यों का वर्णन कीजिए।
  19. प्रश्न- बिटिश प्रधानमंत्री सारे शासन तंत्र की धुरी है।' इस कथन की विवेचना कीजिए।
  20. प्रश्न- ग्रेट ब्रिटेन की सम्प्रभुता की विवेचना कीजिए तथा इस प्रभुसत्ता की सीमाओं का उल्लेख कीजिए।
  21. प्रश्न- लार्ड सभा की रचना कार्यों व उनकी शक्तियों का वर्णन कीजिए।
  22. प्रश्न- इंग्लैंड की समिति प्रणाली के बारे में आप क्या जानते हैं? इसके कितने प्रकार होते हैं?
  23. प्रश्न- कामन्स सभा क्या है? इसके संगठन एवं पदाधिकारियों का वर्णन कीजिए।
  24. प्रश्न- कामन्स सभा की शक्तियों, कार्यों एवं व्यावहारिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- कामन सभा के स्पीकर एवं उसकी शक्तियों एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- ब्रिटिश समिति व्यवस्था की विवेचना कीजिए।
  27. प्रश्न- ब्रिटेन में विधेयकों का वर्गीकरण कीजिए एवं व्यवस्थापन प्रक्रिया पर प्रकाश डालिये।
  28. प्रश्न- न्यायपालिका से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।
  29. प्रश्न- ब्रिटिश न्यायपालिका के संगठन पर प्रकाश डालिए।
  30. प्रश्न- ब्रिटिश न्याय व्यवस्था की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  31. प्रश्न- विधि का शासन ब्रिटिश संविधान का एक विशिष्ट लक्षण है। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
  32. प्रश्न- राजनीतिक दलों से क्या तात्पर्य है? राजनीतिक दलों की भूमिका एवं महत्व को समझाइये।
  33. प्रश्न- राजनीतिक दल प्रणाली के विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए।
  34. प्रश्न- ब्रिटेन में राजनीतिक दलों के संगठन, कार्यक्रम एवं उनकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
  35. प्रश्न- ग्रेट ब्रिटेन में राजनीतिक दलों की भूमिका की विवेचना कीजिए।
  36. प्रश्न- ब्रिटिश दल पद्धति की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  37. प्रश्न- रूढ़ियों के महत्व का उल्लेख कीजिए।
  38. प्रश्न- ब्रिटेन में राजपद के ऐतिहासिक कारणों का वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- ब्रिटेन में राजपद के राजनैतिक कारणों का उल्लेख कीजिए।
  40. प्रश्न- ब्रिटेन में राजपद के मनोवैज्ञानिक कारणों को स्पष्ट कीजिए।
  41. प्रश्न- ब्रिटेन में राजपद के अन्तर्राष्ट्रीय कारणों का वर्णन कीजिए।
  42. प्रश्न- मंत्रिमण्डल की कानूनी स्थिति का वर्णन कीजिए।
  43. प्रश्न- मंत्रिमण्डल की व्यावहारिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
  44. प्रश्न- मंत्रिमण्डल एवं क्राउन के सम्बन्ध को स्पष्ट कीजिए।
  45. प्रश्न- मन्त्रिमंडल का ब्रिटिश की संवैधानिक व्यवस्था में क्या महत्व है?
  46. प्रश्न- मंत्रिमंडल की महत्ता के औचित्य को स्पष्ट कीजिए।
  47. प्रश्न- मंत्रिमण्डल की महत्ता के कारण बताइये।
  48. प्रश्न- लार्ड सभा ने सुधार के क्या प्रयास किये?
  49. प्रश्न- क्या ग्रेट ब्रिटेन में संसद संप्रभु है?
  50. प्रश्न- 'संसदीय प्रभुता' के सिद्धान्त का मूल्यांकन कीजिए।
  51. प्रश्न- विपक्षी दल की भूमिका का वर्णन कीजिए।
  52. प्रश्न- प्रिवी काउन्सिल की न्यायिक समिति का वर्णन कीजिए।
  53. प्रश्न- लार्ड सभा एवं प्रिवी काउन्सिल की न्यायिक समिति में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  54. प्रश्न- ब्रिटिश कानून कितने प्रकार से प्रयोग में लाये जाते हैं?
  55. प्रश्न- राजनीतिक दलों के कार्यों का विवेचनात्मक वर्णन कीजिए।
  56. प्रश्न- राजनीतिक दल मतदाताओं में अपना समर्थन बढाने के लिये कौन-कौन से साधनों का प्रयोग करते हैं।
  57. प्रश्न- ब्रिटेन तथा फ्राँस की दलीय प्रणाली का तुलनात्मक विश्लेषण कीजिए।
  58. प्रश्न- अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यों, शक्तियों की विवेचना कीजिए।
  59. प्रश्न- अमेरिकी राष्ट्रपति की वृद्धि एवं उसके कारणों की विवेचना कीजिये।
  60. प्रश्न- अमेरिकी व ब्रिटिश मंत्रिमंडल की तुलना कीजिए।
  61. प्रश्न- ब्रिटिश संप्रभु (क्राउन) प्रधानमंत्री तथा अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलनात्मक विवेचना कीजिए।
  62. प्रश्न- अमेरिका के सीनेट के गठन, उसकी शक्ति एवं कार्यों की विवेचना कीजिए।
  63. प्रश्न- प्रतिनिधि सभा के संगठन, शक्ति एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  64. प्रश्न- अमेरिकी कांग्रेस की शक्ति एवं कार्यों का उल्लेख कीजिए।
  65. प्रश्न- अमेरिका का उच्चतम न्यायालय व्यवस्थापिका का तृतीय सदन बनता जा रहा है। स्पष्ट कीजिए।
  66. प्रश्न- सर्वोच्च के महत्व का विस्तार से वर्णन कीजिए।
  67. प्रश्न- न्यायिक पुनर्निरीक्षण से आप क्या समझते हैं? अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के संदर्भ में इसकी व्याख्या कीजिए।
  68. प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय की कार्य-प्रणाली का विवेचना कीजिए।
  69. प्रश्न- अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय के गठन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति तथा भारत के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति में क्या अन्तर है?
  70. प्रश्न- अमेरिका में राजनीतिक दलों के उद्भव एवं विकास का वर्णन कीजिए।
  71. प्रश्न- अमेरिका की राजनीतिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों की क्या भूमिका है?
  72. प्रश्न- अमेरिका तथा ब्रिटेन के राजनीतिक दलों की समानता और असमानताओं का वर्णन कीजिए।
  73. प्रश्न- दबाव अथवा हित समूह से आप क्या समझते हैं? दबाव समूह के प्रमुख लक्षण एवं साधनों पर प्रकाश डालिए।
  74. प्रश्न- संयुक्त राज्य अमरीका के संविधान की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
  75. प्रश्न- अमेरिकी राष्ट्रपति को दलीय अथवा राष्ट्रीय नेता के रूप में पर टिप्पणी कीजिए।
  76. प्रश्न- राष्ट्रपति एवं मन्त्रिमण्डल के सम्बन्धों का वर्णन कीजिए।
  77. प्रश्न- जैरीमैण्डरिंग पर संछिप्त टिप्पणी लिखिए।
  78. प्रश्न- सीनेट के महत्व पर प्रकाश डालिये।
  79. प्रश्न- यू. एस. ए. 'सीनेट की शिष्टता' का क्या अर्थ है?
  80. प्रश्न- प्रतिनिधि सभा की दुर्बलता के कारण बताइये।
  81. प्रश्न- संघीय न्यायपालिका कितने प्रकार की होती है?
  82. प्रश्न- संघीय न्यायलय क्यों आवश्यक है? स्पष्ट कीजिए।
  83. प्रश्न- जिला न्यायालय पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  84. प्रश्न- संघीय अपील न्यायालय पर प्रकाश डालिये।
  85. प्रश्न- अमेरिका में राजनीतिक दलों के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
  86. प्रश्न- अमेरिका में राजनीतिक दलों की कमियों का वर्णन कीजिए।
  87. प्रश्न- अमरीका और इंग्लैण्ड की दल- प्रणाली की तुलना कीजिए।
  88. प्रश्न- अमेरिका के राजनीतिक दलों की कार्य प्रणाली का वर्णन कीजिए।
  89. प्रश्न- माओवाद क्या है? माओवाद के प्रमुख सिद्धान्त कौन-कौन से हैं?
  90. प्रश्न- कन्फ्यूशियसवाद क्या है? इसके प्रमुख सिद्धान्त कौन-कौन से हैं?
  91. प्रश्न- चीनी विधानमंडल राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस के गठन, शक्ति एवं कार्यों पर प्रकाश डालिए।
  92. प्रश्न- जनवादी कांग्रेस की स्थायी समिति के बारे में आप क्या जानते हंत उसकी शक्ति एवं कार्यों को स्पष्ट कीजिए।
  93. प्रश्न- स्थायी समिति की शक्तियों एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  94. प्रश्न- जनवादी चीन के राष्ट्रपति के कार्यों एवं अधिकारों की विवेचना कीजिए।
  95. प्रश्न- चीन में न्याय व्यवस्था की प्रमुख विशेषतायें बताते हुये न्यायपालिका के संगठन एवं उसकी शक्तियों का वर्णन कीजिए।
  96. प्रश्न- जनवादी चीन में साम्यवादी दल के संगठन का वर्णन कीजिए।
  97. प्रश्न- जनवादी चीन में साम्यवादी दल की भूमिका की विवेचना कीजिए।
  98. प्रश्न- एक देश दो प्रणाली नीति से आप क्या समझते हैं?
  99. प्रश्न- राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस की स्थायी समिति पर टिप्पणी लिखिए।
  100. प्रश्न- राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस की वास्तविक स्थिति का वर्णन कीजिए।
  101. प्रश्न- चीन में कांग्रेस के सदस्यों के अधिकारों एवं दायित्वों की विवेचना कीजिए।
  102. प्रश्न- चीन राज्य परिषद के गठन पर प्रकाश डालिये।
  103. प्रश्न- चीन के सैनिक केन्द्रीय आयोग पर टिप्पणी लिखिए।
  104. प्रश्न- चीन के राज्य परिषद की वास्तविक स्थिति की विवेचना कीजिए।
  105. प्रश्न- चीन के राज्य परिषद की शक्ति एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  106. प्रश्न- जनवादी चीन में प्रोक्यूरेटोरेट पद की व्यवस्था का विवेचना कीजिए।
  107. प्रश्न- स्विट्जरलैण्ड के वर्तमान संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  108. प्रश्न- स्विट्जरलैण्ड के संविधान की संशोधन प्रकिया का वर्णन कीजिए।
  109. प्रश्न- प्रत्यक्ष लोकतन्त्र से आप क्या समझते हैं? स्विट्जरलैण्ड में प्रत्यक्ष लोकतन्त्र की सफलता के कारणों को इंगित कीजिए।
  110. प्रश्न- स्विट्जरलैण्ड में प्रत्यक्ष प्रजातन्त्र की कार्यप्रणाली का वर्णन कीजिए।
  111. प्रश्न- स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका के बारे में बताइये।
  112. प्रश्न- स्विस व्यवस्थापिका के बारे में बताइये।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book